A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चार दिन के बाद डिमांड घटने से सोना हुआ 100 रुपए सस्ता, चांदी हुई 250 रुपए महंगी

चार दिन के बाद डिमांड घटने से सोना हुआ 100 रुपए सस्ता, चांदी हुई 250 रुपए महंगी

सोना फिर से सस्ता हो गया है। दिल्ली में सोने की कीमत 100 रुपए गिरकर 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी आई है।

चार दिन के बाद डिमांड घटने से सोना हुआ 100 रुपए सस्ता, चांदी हुई 250 रुपए महंगी- India TV Hindi
चार दिन के बाद डिमांड घटने से सोना हुआ 100 रुपए सस्ता, चांदी हुई 250 रुपए महंगी

नई दिल्ली। सोमवार से शुक्रवार तक 750 रुपए महंगा होने के बाद सोना फिर से लुढ़क गया है। शनिवार को कमजोर वैश्विक रूख और डिमांड घटने से सोने की कीमतों में नरमी आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए गिरकर 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के चलते चांदी की कीमतों में 250 रुपए की तेजी आई है। यह बढ़कर 41,200 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख और घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट से सोने की कीमतों पर दवाब देखने को मिला है।

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपए गिरकर और 29,350 रुपए और 29,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
  • छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी के भाव 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

IndiaTV Paisa

  • चांदी तैयार की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 41,200 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 180 रुपए की बढ़त के साथ 41,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुए।

Latest Business News