A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर हुआ 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई 150 रुपए प्रति किलोग्राम मजबूत

Gold Rate Today: सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर हुआ 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई 150 रुपए प्रति किलोग्राम मजबूत

विवाह सीजन को देखते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today

नई दिल्‍ली। विवाह सीजन को देखते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। नए साल के पहले महीने में सोना पूरा 1000 रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2017 को सोने का भाव 30400 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ाने से चांदी भी 150 रुपए मजबूत होकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

कारोबारियों का कहना है कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लगातार लिवाली और वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शेयर बाजार की गिरावट ने भी बढ़त का समर्थन किया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.37 प्रतिशत बढ़कर 1,343 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी भी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 17.19 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 160-160 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,400 और 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कल सोना 120 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 150 रुपए सुधरकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 235 रुपए मजबूत होकर 39,310 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Latest Business News