A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: चांदी में आया 525 रुपए का उछाल, कमजोर मांग से सोना हुआ 50 रुपए सस्‍ता

Gold rate today: चांदी में आया 525 रुपए का उछाल, कमजोर मांग से सोना हुआ 50 रुपए सस्‍ता

विदेशों में कमजोर रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।

gold- India TV Hindi
Image Source : GOLD gold

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत 525 रुपए के उछाल के साथ 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख तथा स्थानीय जौहरियों की सुस्त मांग से घरेलू बाजार में सोने पर दबाव कायम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत नुकसान के साथ 1,268.98 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि इसके विपरीत चांदी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 15.01 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50-50 रुपए के नुकसान के साथ क्रमश: 32,450 रुपए और 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। गिन्नी का भाव 100 रुपए बढ़कर 25,100 रुपए प्रति आठ ग्राम हो गया। 

दूसरी ओर चांदी हाजिर 525 रुपए बढ़कर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 478 रुपए के नुकसान के साथ 37,203 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। 

Latest Business News