नई दिल्ली। कम समय में अधिक कमाई के लिए अधिकांश लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं। शेयर बाजार में कभी फायदा होता है तो कभी नुकसान। लेकिन यदि रणनीति और संयम के साथ निवेश किया जाए तो बेहतर रिटर्न भी कमाया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में भारत की कुछ कंपनियों की हालत इतनी खराब हो गई है, कि इनके शेयरों को खरीदने वाले निवेशक अब लगभग कंगाल हो चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शेयर का भाव अपने सर्वकालिक ऊंचाई से 99 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर चुका है। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा कंपनियां रिलायंस एडीएजी समूह की हैं।
अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपना परिचालन बंद कर दिया है लेकिन इसके शेयर अभी भी बाजार में लिस्टेड हैं, जिनका भाव अपने सर्वकालिक ऊंचाई से इस समय 99.8 प्रतिशत नीचे आ चुका है। अक्टूबर, 2010 को आरकॉम के शेयर का भाव 844.70 रुपए था और अब इसका भाव 1.40 रुपए है। इसी तरह रिलायंस कैपिटल के शेयर का वर्तमान भाव 7.3 रुपए है, जो जनवरी, 2008 में 2457.155 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अब इसमें 99 प्रतिशत से अधिक गिरावट आ चुकी है।
अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस पावर का शेयर वर्तमान में 2.55 रुपए पर कारोबार कर रहा है। फरवरी 2008 में इसका भाव 331.25 रुपए हुआ करता था। तब से लेकर अबतक इसमें 99.2 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भाव में भी 99.2 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। जनवरी 2008 में इसका भाव 2641 रुपए था और अब वर्तमान में इसका भाव 20.95 रुपए है। एक ओर मुकेश अंबानी की कंपनी आरआईएल के निवेशकों की चांदी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर अनिल अंबानी की कंपनी में पैसा लगाने वाले कंगाल हो गए हैं।
आइए डालते हैं एक नजर पैसा डुबोने वाली कंपनियों पर
| नाम |
ऑल टाइम हाई से गिरावट |
लास्ट ट्रेडेड प्राइस |
ऐतिहासिक भाव |
ऐतिहासिक भाव की तारीख |
| आरकॉम |
99.8 |
1.4 |
844.7 |
10/1/2008 |
| पुंजलॉयड |
99.8 |
1.4 |
656 |
9/1/2008 |
| रिलायंस कैपिटल |
99.7 |
7.3 |
2457.155 |
15/1/2008 |
| वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज |
99.6 |
2.65 |
751.89 |
1/1/2008 |
| कॉक्स एंड किंंग्स |
99.6 |
1.3 |
323.61 |
16/9/2014 |
| एबन ऑफशोर |
99.6 |
23 |
5416 |
7/1/2008 |
| सुजलॉन एनर्जी |
99.3 |
2.9 |
412.88 |
9/1/2008 |
| रिलायंस पावर |
99.2 |
2.55 |
331.25 |
11/2/2008 |
| रिलायंस इंफ्रा |
99.2 |
20.95 |
2641 |
8/1/2008 |
| जेएंडके बैंक |
99.2 |
14.8 |
1799 |
23/4/2014 |
| रोल्टा इंडिया |
99.2 |
4.2 |
502.73 |
23/2/2000 |
| जयप्रकाश एसोसिएट्स |
99 |
3.42 |
340 |
4/1/2008 |
| क्वालिटी लि |
98.9 |
2.4 |
214.4 |
12/10/2011 |
| मनपसंद बेवरेज |
98.8 |
6.14 |
511.82 |
15/9/2017 |
| एमएमटीसी लि |
98.8 |
16.3 |
1310 |
15/1/2010 |
| रिलायंस नेवल |
98.3 |
2 |
119.7 |
30/8/2010 |
| डीएचएफएल |
98 |
13.85 |
691.5 |
3/9/2018 |
| पीसी ज्वेलर्स |
97.8 |
13.4 |
600.65 |
16/1/2018 |
Latest Business News