1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक निफ्टी नेक्स्ट-50 सूचकांक में शामिल

लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक निफ्टी नेक्स्ट-50 सूचकांक में शामिल

प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान कंपनी लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक (एलटीआई) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने ‘निफ्टी नेक्स्ट-50’ सूचकांक में शामिल किया है।

Larsen & Toubro Infotech, Nifty Next 50 Index, Nifty 50 Index- India TV Hindi
Larsen & Toubro Infotech enters the Nifty Next 50 Index 

बेंगलुरू। प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान कंपनी लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक (एलटीआई) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने ‘निफ्टी नेक्स्ट-50’ सूचकांक में शामिल किया है। एलटीआई ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। कंपनी जुलाई 2016 में सूचीबद्ध हुई। पिछले चार साल में कंपनी ने तेजी से वृद्धि दर्ज की है।

निफ्टी नेक्स्ट-50 सूचकांक कंप्यूटर आधारित है जिसमें कंपनियों के शेयर की कीमत और बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या के बीच गुणा करके मुक्त प्रवाह तरीके से कंपनियों का स्तर तय किया जाता है। एलटीआई ने कहा कि निफ्टी नेक्स्ट-50 में शामिल होना कंपनी के लिए सम्मान की बात है। यह दिखाता है कि कंपनी निवेशकों को आकर्षित करने वाली शीर्ष 50 कंपनियों में शामिल है।

Latest Business News