A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव, 6 पैसे की गिरावट के साथ 75.61 पर बंद

डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव, 6 पैसे की गिरावट के साथ 75.61 पर बंद

कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ रुपया

<p>Rupee dollar</p>- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE Rupee dollar

नई दिल्ली। प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में नरमी के बीच मंगलवार को अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 75.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू सिक्योरिटी मार्केट में विदेशी फंड का निवेश बढ़ने और व्यावसायिक गतिविधियों के पुन: शुरु होने से रुपये को समर्थन मिला लेकिन अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव बढ़ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 75.53 पर खुला और कारोबार के अंत में यह छह पैसे की गिरावट दर्शाता 75.61 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.55 प्रति डालर पर बंद हुआ था। चार घंटे के कारोबारी सत्र में रुपये में 75.43 से 75.61 रुपये के बीच कारोबार देखने को मिला।

Latest Business News