A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी, 70 पैसे गिरावट के साथ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी, 70 पैसे गिरावट के साथ बंद

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव बना

<p>Dollar vs Rupee</p>- India TV Hindi
Dollar vs Rupee

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने की वजह रुपये को लेकर सेंटीमेंट्स पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 75.83 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में इसमें और गिरावट आई। अंत में रुपया 70 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कोराना वायरस के कारण रिजर्व बैंक ने 7-17 अप्रैल तक विदेशी मुद्राओं, सरकारी बांड और कॉल मनी बाजार में कारोबार का समय घटा कर सुबह 10 से दोपहर बाद 02 बजे तक कर दिया है।

Latest Business News