1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

स्थानीय बाजार में विदेशी पूंजी निवेश का लगातार बने रहने और कच्चे तेल में नरमी के रुझान के बीच डालर के मुकाबले रुपये की विनियम दर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे बढ़कर 70.65 रुपए प्रति डॉलर पर चल रही थी।

Rupee vs Dollar- India TV Hindi
Rupee vs Dollar

मुंबई। स्थानीय बाजार में विदेशी पूंजी निवेश का लगातार बने रहने और कच्चे तेल में नरमी के रुझान के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए की विनियम दर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे बढ़कर 70.65 रुपए प्रति डॉलर पर चल रही थी। बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ने से रुपए को बल मिला है। 

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त के साथ प्रति डालर 70.55 पर खुला है। लेकिन यह मजबूती कायम नहीं रह सकी और स्थानीय मुद्रा इस स्तर से हल्की कुछ हो कर 70.65 रुपए प्रति डॉलर पर चल रही थी। रुपया शुक्रवार को 70.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

वैश्विक वायदा बाजार का दिक्सूचक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल 0.52 प्रतिशत गिरकर 59.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। शेयर बाजारों के आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुक्रवार को शेयरों में 533.37 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे। बंबई शेयर बाजार का सेसेंक्स सोमवार को जोरदार तेजी में खुलने के बाद 182.67 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 40,347.70 अंक पर चल रहा था। 

Latest Business News