1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 27459 पर बंद, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में रही खरीदारी

सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 27459 पर बंद, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में रही खरीदारी

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 27459 के स्तर पर और निफ्टी 63 अंक की बढ़त के साथ 8497 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 27459 पर बंद, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में रही खरीदारी- India TV Hindi
सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 27459 पर बंद, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में रही खरीदारी

नई दिल्ली। बीते हफ्ते की भारी गिरावट के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटी है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 185 अंक की तेजी के साथ 27459 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 63 अंक की बढ़त के साथ 8497 के स्तर पर बंद हुआ है।

ये भी पढ़े: 15 साल में 55 हजार रुपए का निवेश ऐसे बन गया 8 करोड़, आपके पास भी हैं बड़ा मौका

कुछ ऐसा रहा दिन भर बाजार में कारोबार….

  • एफबीआई की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीद हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट मिलने और पोल में ट्रंप को पीछे छोड़ने की खबरों से एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इन्हीं मजबूत संकेतों के दम बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई थी।
  • हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दिन के ऊपरी स्तरों के आसपास टिकने में कामयाब नहीं हो सके।
  • आज के कारोबार में निफ्टी ने 8536 के ऊपरी स्तर तक दस्तक दी थी, तो सेंसेक्स ने 27591.15 तक दौड़ लगाई।
    लेकिन, अंत में निफ्टी 8500 के नीचे बंद हुआ है तो सेंसेक्स 27450 के करीब बंद हुआ है।
  • इस तरह, दिन के ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स की 130 अंकों की तेजी हवा हो गई, तो निफ्टी ने करीब 40 अंक का गोता लगाया।

मिडकैप शेयरों पर मुनाफावसूली हावी

  • हफ्ते के पहले सत्र में मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है।
  • बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 12915 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि आज के कारोबार में ये इंडेक्स 13050 तक पहुंचा था।
  • निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
  • स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
  • बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।

Q2 Result Season: इन कंपनियों का मुनाफा 6 गुना तक बढ़ने की उम्मीद, बड़े रिटर्न के लिए लगाएं दांव

सेक्टर इंडेक्स का प्रदर्शन

  • फार्मा, मेटल, बैंकिंग, एफएमसीजी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी आई है।
  • बैंक निफ्टी 1.6 फीसदी की तेजी के साथ 19356 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.9 फीसदी उछलकर बंद हुआ है।
  • निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
  • बीएसई के पावर इंडेक्स में 1.2 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
  • इंफ्रा शेयरों में बिकवाली का थोड़ा दबाव देखने को मिला है।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी हल्की सी बिकवाली दिखी है।

ये भी पढ़े: हर महीने 500 रुपए लगाकर ऐसे बन सकते हैं करोड़पति, बस करना होगा ये आसान काम

अब क्या करें निवेशक

  • एचडीएफसी सिक्योरिटीज के इंस्टीट्यूशनल रिसर्च हेड  दीपेन शेठ ने एक बिजनेस चैनल को दिए इंटरव्यु में बताया है कि अमेरिका में चुनावों को लेकर अनिश्चितता का माहौल है, ऐसे में बाजार में झटके संभव हैं।
  • दीपेन शेठ का मानना है कि बाजार के मौजूदा माहौल में में आईटी और फार्मा शेयरों पर फोकस करना चाहिए। खासकर, आगे फार्मा शेयरों में ज्यादा बढ़त की उम्मीद है।
  • दीपेन शेठ के मुताबिक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आने के बाद आईटी और फार्मा सेक्टर के लिए छाए संकट के बाद पूरी तरह छंट जाएंगे।
  • अमेरिका में चुनावों से पहले अमूमन आईटी और फार्मा सेक्टर के लिए थोड़ा निगेटिव माहौल बन जाता है, लेकिन नतीजों के बाद माहौल एकदम से पॉजिटिव बन जाता है।
  • फार्मा शेयरों में वैल्युएशन काफी आकर्षक दिख रहे हैं।
  • दीपेन शेठ ने कहा कि दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी मुमकिन लग रही है।
  • देश में रिफॉर्म पर अच्छे काम होने शुरू हो गए हैं और आगे चलकर इसका फायदा जरूर मिलेगा।

 ये भी पढ़े:सितंबर तिमाही में इन कंपनियों के मुनाफे में लौटने की उम्मीद, मोटे रिटर्न के लिए शेयरों में करें निवेश

Latest Business News