19 August, 2026 Stock Market Highlights: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर स्थानीय शेयर बाजार ने नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईटीसी के शेयरों में बड़ा नुकसान देखने को मिला। हालांकि, आज कुछ आईटी शेयरों में तेजी भी दर्ज की गई।
सेंसेक्स और निफ्टी का कैसा रहा प्रदर्शन
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 325.78 अंकों (0.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,909.68 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 76.60 अंकों (0.32 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,078.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बाजार ने लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की थी।
निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
पावर ग्रिड के शेयरों में बड़ी गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सरकारी बिजली कंपनी पावर ग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, आईटी कंपनी एचसीएल टेक का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
एटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक समेत इन स्टॉक्स ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एटरनल के शेयरों ने 1.33 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.23 प्रतिशत, सन फार्मा 1.15 प्रतिशत, टाइटन 0.27 प्रतिशत, टीसीएस 0.26 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.18 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। इनके अलावा, आज बजाज फिनसर्व के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 1.31 प्रतिशत, एलएंडटी 1.27 प्रतिशत, आईटीसी 1.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.98 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.90 प्रतिशत, बीईएल 0.78 प्रतिशत, इंडिगो 0.77 प्रतिशत, एसबीआई 0.73 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.67 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.66 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.52 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.42 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.11 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें
ट्रंप ने कनाडा को दी बड़ी राहत! 50% टैरिफ पर लगाई 3 दिन की रोक, क्या बनेगी नई ट्रेड डील?
Latest Business News