1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 26 October, 2026 Stock Market Highlights: बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, एटरनल समेत ये स्टॉक्स चमके

26 October, 2026 Stock Market Highlights: बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, एटरनल समेत ये स्टॉक्स चमके

निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

sensex, nifty 50, adani ports, eternal, bajaj finance- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में तेजी

26 October, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.66 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। आज अडाणी पोर्ट्स, एटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। जबकि, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान में बंद हुए। 

482.92 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ सेंसेक्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 482.92 अंकों (0.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ 73,606.75 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 153.20 अंकों (0.68 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 22,753.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर हरे निशान में हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 2 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स एंड एलईजेड के शेयर में शानदार तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एलईजेड के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, प्राइवेट सेक्टर की NBFC बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 2.56 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.53 प्रतिशत, ट्रेंट 1.73 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.52 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.43 प्रतिशत, इंडिगो 1.39 प्रतिशत, आईटीसी 1.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.15 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.96 प्रतिशत, बीईएल 0.94 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.90 प्रतिशत, एलएंडटी 0.88 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.78 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.67 प्रतिशत, टाइटन 0.60 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.50 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.48 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.31 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

आज इन शेयरों ने कराया नुकसान

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.56 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.52 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.42 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

1 नवंबर से NCR की पुरानी गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद, आपकी गाड़ी BS-6 है या नहीं- ऐसे करें चेक, टू-व्हीलर्स के लिए क्या हैं नियम

Latest Business News