1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 307.24 अंकों (0.40 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,957.27 अंकों पर बंद हुआ।

sensex, nifty, nifty 50, bse, nse, sgx nifty, us market, dow jones, sp 500, nasdaq, nvidia, apple, d- India TV Hindi
Image Source : PTI/ INDIA TV शेयर बाजार में गिरावट

31 August, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का गहरा असर देखने को मिला और ये बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ा नुकसान देखने को मिला। बताते चलें कि बाजार ने आज गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू किया था।

सेंसेक्स और निफ्टी का कैसा रहा प्रदर्शन

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 307.24 अंकों (0.40 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,957.27 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 95.25 अंकों (0.39 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,080.40 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स में भारी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, देश की प्रमुख फार्मा कंपनी सन फार्मा का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक समेत इन स्टॉक्स ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.74 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.50 प्रतिशत, एसबीआई 1.33 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.02 प्रतिशत, टीसीएस 0.85 प्रतिशत, बीईएल 0.79 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.71 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.05 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

सोमवार को इन शेयरों ने लाल निशान में बंद किया कारोबार

आज सेंसेक्स में शामिल आईटीसी के शेयर 3.67 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.18 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.15 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.14 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.96 प्रतिशत, टाइटन 0.95 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.66 प्रतिशत, ट्रेंट 0.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, एलएंडटी 0.27 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

सरकार ने अधिसूचित की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकॉन 2.0 योजना, पूरी वैल्यू चेन को दी जाएगी वित्तीय सहायता

Latest Business News