A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 5Paisa Capital के 468.8 करोड़ रुपये के राइट इश्यू को मिला 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन, चेक करें बाकी जरूरी डिटेल्स

5Paisa Capital के 468.8 करोड़ रुपये के राइट इश्यू को मिला 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन, चेक करें बाकी जरूरी डिटेल्स

शेयरों के आवंटन के लिए 15 अप्रैल, 2026 की तारीख को फिक्स किया गया है। इसके बाद उसी दिन निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए जाने की उम्मीद है।

5Paisa Capital, 5Paisa Capital rights issue, 5Paisa Capital share price, 5Paisa Capital rights issue- India TV Hindi
Image Source : 5PAISA 15 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट करेगी डिजिटल इन्वेस्टमेंट कंपनी

डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म 5Paisa Capital ने 468.8 करोड़ रुपये का अपना राइट इश्यू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी के राइट इश्यू को कुल 1.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, ये इश्यू 27 मार्च को खुला था और शुक्रवार, 10 अप्रैल को बंद हुआ। इसमें 1.56 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 1.93 करोड़ शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला। राइट इश्यू का प्राइस 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक 2 शेयर पर 1 राइट शेयर खरीदने का अधिकार दिया गया था। 

15 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट करेगी डिजिटल इन्वेस्टमेंट कंपनी

शेयरों के आवंटन के लिए 15 अप्रैल, 2026 की तारीख को फिक्स किया गया है। इसके बाद उसी दिन निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए जाने की उम्मीद है और 16 अप्रैल, 2026 को ये एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो जाएंगे। बताते चलें कि 5पैसा कैपिटल लिमिटेड भारत का पहला लिस्टेड डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म है, जो 2017 में पब्लिक हुआ था। इस कंपनी की स्थापना निर्मल जैन ने की थी, जिन्होंने IIFL Group की भी स्थापना की थी। ये Zerodha, Groww, Upstox और Paytm Money जैसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ मुकाबला करती है।

शुक्रवार को एनएसई पर बढ़त के साथ बंद हुए थे 5Paisa Capital के शेयर

ये कंपनी मुख्य रूप से अपने टेक्नोलॉजी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म के जरिए कई तरह की सेवाएं देती है, जिनमें इक्विटी और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और मार्जिन फंडिंग शामिल हैं। बताते चलें कि शुक्रवार को एनएसई पर कंपनी के शेयर 1.53 प्रतिशत (4.61 रुपये) की तेजी के साथ 305.11 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कल कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 301.15 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 306.99 रुपये तक के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो 245.50 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 437.38 रुपये है।

Latest Business News