A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. तीन दिन बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 अंक उछला, इन स्टॉक्स में तेजी

तीन दिन बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 अंक उछला, इन स्टॉक्स में तेजी

सेंसेक्स 175.31 अंक चढ़कर 80,912.82 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 47.20 अंकों की तेजी के साथ 24,589.70 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Share Market - India TV Hindi
Image Source : SORA AI Share Market

Share Market News: लगातार तीन दिन गिरने के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 175.31 अंक चढ़कर 80,912.82 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 47.20 अंकों की तेजी के साथ 24,589.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल एयरटेल, इटरनल, टेक महिंद्रा, मारुति, इंडसइंड बैंक और बाजाज फिनसर्व में तेजी है। वहीं टाइटन, टीसीएस, सन फार्मा आदि में गिरावट है। 

आपको बता दें कि मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट रही थी। बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच चौतरफा बिकवाली से बाजार लुढ़का था। 

सेंसेक्स का शुरुआती हीटमैप

Image Source : BSEसेंसेक्स

इन शेयरों में आज है तेजी 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

विदेशी निवेशकों ने ​की बिकवाली 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,853.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Latest Business News