1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारती एयरटेल के निवेशक हुए मालामाल, L&T में पैसा लगाने वालों को हुआ भारी नुकसान

भारती एयरटेल के निवेशक हुए मालामाल, L&T में पैसा लगाने वालों को हुआ भारी नुकसान

पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 663.44 अंक या 0.86% चढ़कर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 में इंडेक्स में 214.85 अंकों (0.89 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

market cap, market capitalisation, bharti airtel, l&t, reliance industries- India TV Hindi
Image Source : AFP एयरटेल के मार्केट कैप में बंपर बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। जबकि, बाकी की 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 51,394.99 करोड़ रुपये गिरावट दर्ज की गई। जिन कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल आता है, उन कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों की संपत्ति भी उसी हिसाब से बढ़ जाती है। इसी तरह, जिन कंपनियों का मार्केट कैप गिरता है, उन कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों की संपत्ति भी घट जाती है। लिहाजा, पिछले हफ्ते भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के निवेशकों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ। तो वहीं दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस के निवेशकों की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आई है।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स में दर्ज की गई थी 0.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 663.44 अंक या 0.86% चढ़कर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 में इंडेक्स में 214.85 अंकों (0.89 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते सप्ताह जिन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई, उनमें भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में गिरावट आई।

भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

इस दौरान, देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 36,529.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और ये बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपये हो गया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था और 2 दो हफ्ते पहले भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 52,433 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन में 33,059.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 6,43,141.36 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी की वैल्यूएशन में भी बढ़ोतरी

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 16,084.29 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,695.03 करोड़ रुपये हो गया और एलआईसी की वैल्यूएशन 8,601.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,139.55 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,664.89 करोड़ रुपये बढ़कर 12,33,646.33 करोड़ रुपये हो गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,086.30 करोड़ रुपये हो गई।

लार्सन एंड टुब्रो को भारी नुकसान

हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 26,572.2 करोड़ रुपये गिरकर 5,53,978.63 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 18,945.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 4,846.08 करोड़ रुपये घटकर 9,59,891.92 करोड़ रुपये रह गया और टीसीएस की मार्केट वैल्यूएशन 1,031.15 करोड़ रुपये घटकर 7,57,175.27 करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें-

ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान

Latest Business News