Budget 2023 Stock Pick: आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट की तैयारियां जोरों पर है। इस बार के बजट में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिनपर खासा जोर दिए जाने की उम्मीद है। जिन सेक्टर पर बजट में फोकस किए जाएंगे, उन सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। अगर आप भी बजट को देखते हुए क्वालिटी शेयर की तलाश कर रहे हैं तो हम आपकी तलाश को खत्म करने में मदद कर रहे हैं। हम ऐसे 6 शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बजट से पहले या बाद में अच्छी तेजी दिखा सकते हैं। इन स्टॉक को रीकोमेंड किया LKP Securities ने। तो आइए, जानते हैं कि क्यों इन स्टॉक्स को रीकोमेंड किया गया है?
Power Finance Corporation
एलकेपी सिक्योरिटीज का मानना है कि बजट में पावर सेक्टर पर पूरा जोर दिया जाएगा। इसका फायदा पावर फाइनसेंस कॉरपोरेशन को होगा। यह स्टॉक पिछले 6 साल से कन्सालिडेशन में है। अब इस स्टॉक में तेजी लौटी है। बजट के बाद अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
Image Source : Fileपावर फाइनसेंस कॉरपोरेशन
ITC
एफएमसीजी सेक्टर में पिछले सात काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, इस सब के बावजूद आईटीसी के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया। यह मोमेंटम इस साल भी बने रहने की उम्मीद है। बजट में एफएमसीजी को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। इसका फायदा आईटीसी को होगा।
Image Source : Fileआईटीसी
Tata Power
बजट में सरकार का पूरा जोर पावर सेक्टर पर रहने वाला है। इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी टाटा पावर को इसका फायदा मिलना तय है। काफी लंबे समय से यह स्टॉक कन्सालिडेशन फेज में है। आगे तेजी देखने को मिलेगी।
Image Source : Fileटाटा पावर
NTPC
एनटीपीसी का स्टॉक 160-183 रुपये के भाव पर लंबे समय से रेंज बाउंड कारोबार कर रहा है। हालांकि, इसका प्राइस 50 वीक के हाई पर बना हुआ है। मिड टर्म में इस स्टॉक में अच्छी तेजी आने की पूरी संभावना है। बजट के बाद एक अच्छी रैली की उम्मीद इस स्टॉक से की जा सकती है।
Image Source : Fileएनटीपीसी
SIEMENS
सिमेंस का स्टॉक 2700-3000 रुपये के भाव पर लंबे समय से कन्सालिडेट कर रहा है। हालांकि, इसके बावजूद इस स्टॉक का भाव 50 वीक के हाई पर बना हुआ है। बजट के बाद इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
Image Source : Fileसिमेंस
CHAMBALFERT
चंबल फर्टिलाइजर का स्टॉक लंबे समय से कन्सालिडेशन फेज में है। हालांकि, अब इसमें अच्छी तेजी का मोमेंटम बन रहा है। बजट से पहले और बाद में यह स्टॉक शानदार रिटर्न दे सकता है।
Image Source : Fileचंबल फर्टिलाइजर
Latest Business News