1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1264 और निफ्टी 415 अंक टूटा, जानें मार्केट क्रैश के प्रमुख कारण

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1264 और निफ्टी 415 अंक टूटा, जानें मार्केट क्रैश के प्रमुख कारण

हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 1264.18 अंकों की भयावह गिरावट के साथ 80,427.81 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata motors, tata steel, tcs, titan- India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार में भारी गिरावट

Share Market Opening 13 June, 2025: इजरायल और ईरान के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भी इसकी चपेट में आ गया। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 1264.18 अंकों की भयावह गिरावट के साथ 80,427.81 अंकों पर खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 415.20 अंकों के नुकसान के साथ 24,473.00 अंकों पर खुला। बताते चलें कि गुरुवार को भी बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 823.16 अंकों और निफ्टी 253.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

शुक्रवार को सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 49 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

किस कंपनी के शेयर की कैसी हुई शुरुआत

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.30%, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.30%, पावरग्रिड 2.25%, बजाज फिनसर्व 1.82%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.74%, टेक महिंद्रा 1.65%, एशियन पेंट्स 1.61%, इंफोसिस 1.60%, एसबीआई 1.59%, टाटा स्टील 1.47%, टाटा मोटर्स 1.42%, एनटीपीसी 1.39%, एचसीएल टेक 1.35%, टाइटन 1.35%, इंडसइंड बैंक 1.19%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.16%, एटरनल 1.15%, नेस्ले इंडिया 1.10%, आईटीसी 1.06%, सनफार्मा 1.03%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.00%, बजाज फाइनेंस 0.99%, मारुति सुजुकी 0.97%, आईसीआईसीआई बैंक 0.96%, रिलायंस 0.96%, भारती एयरटेल 0.92%, टीसीएस 0.80% और एक्सिस बैंक के शेयर 0.61% की गिरावट के साथ खुले।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • भारतीय शेयर बाजार में आज की इस बड़ी गिरावट के पीछे कई बड़े और प्रमुख कारण हैं। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव इस गिरावट का सबसे बड़ा और प्रमुख कारण है। बताते चलें कि इन दोनों देशों के बीच खराब होते हालात का असर पूरी दुनिया के बाजारों पर पड़ रहा है। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है। जिसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमले किए हैं। बताते चलें कि ईरान कच्चे तेल का बड़ा निर्यातक देश है।
  • इजरायल के अलावा, ईरान के संबंध अमेरिका के साथ भी खराब होते नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने ईरान को साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें परमाणु बम बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
  • ईरान पर इजरायल के हमले के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज कच्चे तेल की कीमतें 11 प्रतिशत से बड़े उछाल के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का सीधा असर पूरी दुनिया के कारोबार पर पड़ेगा।
  • मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सोने की खरीदारी में भारी-भरकम उछाल आया है। निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख कर रहे हैं।

Latest Business News