1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 200 रुपये का छप्परफाड़ डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बहुत करीब

1 शेयर पर 200 रुपये का छप्परफाड़ डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बहुत करीब

इससे पहले, कंपनी ने अगस्त 2025 में अपने शेयरहोल्डरों को 100 रुपये, फरवरी 2025 में 100 रुपये, अगस्त 2024 में 100 रुपये और फरवरी 2024 में 100 रुपये का डिविडेंड दिया था।

disa india, disa india share price, disa india dividend, dividend, dividend stocks- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 200 रुपये का डिविडेंड

घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों द्वारा पहली तिमाही के नतीजे जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच, कुछ कंपनियां बीते वित्त वर्ष के लिए डिविडेंड का भी भुगतान कर रही हैं। इसी बीच, कर्नाटक की इंजीनियरिंग कंपनी Disa India अपने शेयरहोल्डरों को भारी डिविडेंड देने जा रही है। दिसा इंडिया निवेशकों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 200 रुपये (2000 प्रतिशत) का फाइनल डिविडेंड देगी। बताते चलें कि ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया जा रहा है।

5 अगस्त को है रिकॉर्ड डेट

दिसा इंडिया लिमिटेड ने 19 मई की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि डिविडेंड का भुगतान, कंपनी की होने वाली अगली सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में मेंबर्स की मंजूरी पर निर्भर होगा। कंपनी द्वारा दिए जाने वाले इस 200 रुपये के डिविडेंड के लिए 5 अगस्त को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई थी, जो अब काफी करीब आ चुकी है। बताते चलें कि इससे पहले, कंपनी ने अगस्त 2025 में अपने शेयरहोल्डरों को 100 रुपये, फरवरी 2025 में 100 रुपये, अगस्त 2024 में 100 रुपये और फरवरी 2024 में 100 रुपये का डिविडेंड दिया था।

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 4 अगस्त तक का समय

कंपनी के शेयर 5 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास दिसा इंडिया द्वारा दिए जाने वाले 200 रुपये के डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 4 अगस्त तक का ही समय है।

सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं दिसा इंडिया के शेयर

सोमवार को दोपहर लगभग 02.17 बजे एनएसई पर दिसा इंडिया के शेयर 88.00 रुपये (0.72%) की तेजी के साथ 12,313.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 12,200.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 12,350.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। एनएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 12,864.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 10,851.00 रुपये है। एनएसई के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,790.56 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

विली वॉल्श ने संभाला इंडिगो के CEO का पद, हाल ही में पूरा किया था IATA के डायरेक्टर जनरल का कार्यकाल

Latest Business News