1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने और चांदी हो गए महंगे, एमसीएक्स पर कीमतों ने लगाई छलांग, जानें महानगरों में हाजिर भाव

सोने और चांदी हो गए महंगे, एमसीएक्स पर कीमतों ने लगाई छलांग, जानें महानगरों में हाजिर भाव

अमेरिकी फेड की पिछली नीतिगत बैठक के विवरण जारी होने पर सबकी नज़र है। दरों में कटौती हुई तो इसका असर आने वाले दिनों में सोने पर भी देखने को मिल सकता है।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बीते सत्र के मुकाबले तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर वायदा सुबह 9:49 बजे के आसपास 0.04 प्रतिशत बढ़कर ₹1,22,689 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर अनुबंध उस समय 0.23 प्रतिशत बढ़कर ₹1,55,994 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

फेड फिर कर सकता है दरों में कटौती

अमेरिकी फेड की पिछली नीतिगत बैठक के विवरण जारी होने पर सबकी नज़र है। फेड ने अपनी अक्टूबर की नीतिगत बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे 3.75%-4.00% के दायरे में कर दिया था। ऐसी उम्मीद फिर की जा रही है कि केंद्रीय बैंक दिसंबर में फिर से ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़े कैसे आते हैं।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में 19 नवंबर को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,501 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,460 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,379 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में बुधवार को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,486 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,445 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,364 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,486 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹11,445 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹9,364 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,546 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,500 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,600 प्रति ग्राम है।
  • बैंगलुरु में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,486 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,445 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,364 प्रति ग्राम है।

Latest Business News