1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold price today: सोने का भाव MCX पर बना गया नया रिकॉर्ड, प्रति 10 ग्राम कीमत यहां जानें

Gold price today: सोने का भाव MCX पर बना गया नया रिकॉर्ड, प्रति 10 ग्राम कीमत यहां जानें

अमेरिकी फेड रेट कट (ब्याज दरों में कटौती) की चर्चा और डीपसीक एआई मॉडल की आशंकाओं के बीच बहुमूल्य धातुओं के वायदा भाव में उछाल देखने को मिली।

एमसीएक्स पर आज सुबह ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर सोना ₹80,413 का इंट्राडे हाई टच कर गया। - India TV Hindi
Image Source : FILE एमसीएक्स पर आज सुबह ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर सोना ₹80,413 का इंट्राडे हाई टच कर गया।

सोने के भाव में बुधवार को जबरदस्त जोश देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में 10 बजकर 2 मिनट पर 5 फरवरी 2025 के अनुबंध के लिए सोने का भाव आज 0.20 प्रतिशत की उछाल के साथ अब तक की नई ऊंचाई पर जा पहुंचा। एमसीएक्स पर सोने का भाव 80,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया है। अमेरिकी फेड रेट कट (ब्याज दरों में कटौती) की चर्चा और डीपसीक एआई मॉडल की आशंकाओं के बीच, एमसीएक्स गोल्ड रेट बुधवार को सुबह के सत्र में ऊपर की तरफ खुला और एक नए शिखर पर पहुंच गया।

₹80,413 का इंट्राडे हाई टच कर गया

खबर के मुताबिक, आज सुबह ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर सोना ₹80,413 का इंट्राडे हाई टच कर गया। एमसीएक्स पर आज सोने का भाव ₹80,312 प्रति 10 ग्राम के पिछले शिखर से बेहतर होकर इस नए शिखर पर पहुंच गया। जानकारों का आकलन है कि सोना अभी और तेज होगा और यह आने वाले कुछ समय में ₹81,200 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

चांदी की कीमत में भी उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत भी सुबह के सत्र में 10 बजकर 2 मिनट पर बुधवार को 0.16 प्रतिशत तेज हो गई और यह 91,199 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची। चांदी भी हाल के दिनों में बढ़त के साथ बाजार में अपनी दमदार मौजूदगी बनाए हुए है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है चर्चा

अमेरिका में सोने का वायदा भाव 2,761.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। 2025 एलबीएमए वार्षिक कीमती धातु पूर्वानुमान सर्वेक्षण नतीजों के मुताबिक, कीमती धातुओं की कीमतें एक और असाधारण वर्ष में प्रवेश कर सकती हैं, जिसमें सोने के 2025 में 3,290 डॉलर प्रति औंस के संभावित उच्च स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि चांदी की कीमतें 43.50 डॉलर से ऊपर जा सकती हैं, जबकि प्लैटिनम समूह धातुओं (पीजीएम) के लिए दृष्टिकोण अधिक सीमित प्रतीत होता है।

Latest Business News