1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ा फेरबदल, जानें महानगरों में कितना है प्रति 10 ग्राम Gold का हाजिर भाव

सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ा फेरबदल, जानें महानगरों में कितना है प्रति 10 ग्राम Gold का हाजिर भाव

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक संकेतकों के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आगे भी इसमें ऐसा ही रुख बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

स्टोर पर जूलरी पहन कर ट्राई करती महिला।- India TV Hindi
Image Source : PTI स्टोर पर जूलरी पहन कर ट्राई करती महिला।

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत शुक्रवार को तेज हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह 11:41 बजे, 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,60,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसी समय, 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 1.43 प्रतिशत की तेज उछाल के साथ 2,65,928 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जानकारों के मुताबिक, दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आने वाले दिनों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना है। 

महानगरों में सोने का प्रति 10 ग्राम हाजिर भाव

दिल्ली:

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) – ₹16,226

22 कैरेट (91.6% शुद्ध) – ₹14,875

18 कैरेट – ₹12,173

मुंबई:

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) – ₹16,211

22 कैरेट (91.6% शुद्ध) – ₹14,860

18 कैरेट – ₹12,158

कोलकाता:

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) – ₹16,211

22 कैरेट (91.6% शुद्ध) – ₹14,860

18 कैरेट – ₹12,158

चेन्नई:

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) – ₹16,320

22 कैरेट (91.6% शुद्ध) – ₹14,960

18 कैरेट – ₹13,030

बैंगलुरु:

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) – ₹16,211

22 कैरेट (91.6% शुद्ध) – ₹14,860

18 कैरेट – ₹12,158

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई और यह लगभग $5,130 प्रति औंस तक पहुंच गया। हालांकि इसके बावजूद सोना लगातार पांच हफ्तों की बढ़त के बाद इस सप्ताह पहली बार गिरावट की ओर बढ़ता दिख रहा है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। वहीं मध्य-पूर्व में जारी तनाव के कारण सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) के रूप में सोने की मांग बढ़ी, लेकिन इसी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी तेज हो गई। महंगाई की चिंताओं के बीच निवेशकों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अपने अनुमान कम कर दिए हैं। अब बाजार इस साल केवल एक बार दर कटौती की संभावना देख रहा है, जबकि इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में दो कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी।

Latest Business News