1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब

1 शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब

होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 100 रुपये (1000 प्रतिशत) का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी।

honda india power products, honda india power products share price, honda india power products divid- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 21 अगस्त को एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर

Dividend Stock: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां अपने शेयरहोल्डरों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए घोषित डिविडेंड का भुगतान कर रही हैं। इसी सिलसिले में एक और कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड देने जा रही है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर की सब्सिडरी कंपनी होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। 100 रुपये के इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट काफी करीब आ चुकी है। ऐसे में निवेशकों को इस सुनहरे मौके के लिए जल्द से जल्द विचार करना होगा।

21 अगस्त को एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर

होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 100 रुपये (1000 प्रतिशत) का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी ने अभी हाल ही में रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया था। होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स के शेयर गुरुवार, 21 अगस्त को एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका मतलब हुआ कि गुरुवार को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा, अगर किसी निवेशक को होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स के इस डिविडेंड का फायदा उठाना है तो उसे गुरुवार से पहले यानी बुधवार तक शेयर खरीदने होंगे।

सोमवार को कंपनी के शेयरों में देखी जा रही है ताबड़तोड़ तेजी

20 अगस्त को खरीदे गए नए शेयरों के बाद आपके डीमैट अकाउंट में कंपनी के जितने शेयर होंगे, आपको सिर्फ उन्हीं पर डिविडेंड का लाभ मिलेगा। बताते चलें कि सोमवार, 18 अगस्त को दोपहर 2.22 बजे तक होंडा इंडिया पावर प्रॉडक्ट्स कंपनी के शेयर बीएसई पर 119.10 रुपये (4.16%) की ताबड़तोड़ बढ़त के साथ 2985.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 4494.00 रुपये और 52 वीक लो 1827.20 रुपये है। इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 3027.09 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News