1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट में टैक्स बढ़ने का असर, शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

बजट में टैक्स बढ़ने का असर, शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

बीएसई सेंसेक्स 117.20 अंक टूटकर 80,311.84 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 35.75 अंकों की कमजोरी के साथ 24,443.30 अंक​ पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
Image Source : PTI शेयर बाजार

बजट में शेयर की बिक्री से शॉर्ट टर्म में होने वाले कैपिटल गेन पर 15% से बढ़ाकर 20% और लॉन्ग टर्म में बिक्री पर 10% की जगह 12.5% की दर से टैक्स वसूलने का ऐलान शेयर बाजार पर आज भी दिखाई दे रहा है। बजट के दिन लाल निशान में बंद होने के बाद आज भी बाजार कमजोर खुला है। बीएसई सेंसेक्स 117.20 अंक टूटकर 80,311.84 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 35.75 अंकों की कमजोरी के साथ 24,443.30 अंक​ पर पहुंच गया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बाजार में और कमजोरी आती है तो बड़ी गिरावट आ सकती है। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तीन प्रतिशत की गिरावट आई। बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, आईटीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर को मुनाफा हुआ। 

वैश्विक बाजार में भी गिरावट 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,975.31 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Latest Business News