1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT Stocks में तूफानी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

IT Stocks में तूफानी तेजी, बड़ी गिरावट के साथ खुले बाजार ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

आज बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, आईटी स्टॉक्स में तूफानी तेजी की बदौलत बाजार ने काफी अच्छी रिकवरी की और अंत में हरे निशान में बंद हुआ।

sensex, nifty, nifty 50, bse, nse, sgx nifty, us market, dow jones, sp 500, nasdaq, nvidia, apple, d- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को फ्लैट बंद हुआ बाजार

Stock Market Highlights 13 July, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की वजह से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, आईटी स्टॉक्स में तूफानी तेजी की बदौलत बाजार ने काफी अच्छी रिकवरी की और अंत में मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 47.01 अंकों (0.06%) की मामूली बढ़त के साथ 77,616.40 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 4.10 अंकों (0.02 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 24,211.00 अंकों पर बंद हुआ।

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में बंपर उछाल

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 29 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.43 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप के ही टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आईटी स्टॉक्स में जोरदार तेजी

सेंसेक्स के अन्य स्टॉक्स में आज एचसीएल टेक के शेयर 5.02 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.34 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.17 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.83 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.99 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.69 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.46 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.14 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने नुकसान के साथ बंद किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एटरनल के शेयर 1.55 प्रतिशत, इंडिगो 1.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.11 प्रतिशत, बीईएल 1.01 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.01 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.99 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.98 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.92 प्रतिशत, आईटीसी 0.78 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.69 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.67 प्रतिशत, सन फार्मा 0.58 प्रतिशत, एलएंडटी 0.47 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.26 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में अच्छे मुनाफे की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

Latest Business News