नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसा एफडी समेत छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले रिटर्न के घटने से हुआ है। इस घाटे की भरपाई के लिए छोटे निवेशक सीधे बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। चलते बीएसई में निवेश करने वालों निवेशकों की कुल संख्या 10 करोड़ (100080519) के पार निकल गई है। वहीं, संख्या के आधार पर सबसे ज्यादा निवेशक महाराष्ट्र से हैं जबकि, सालाना आधार पर निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी के मामले में असम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार है। इन तीन राज्यों में निवेशकों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
निवेशकों के मामले शीर्ष 10 राज्य
| राज्य |
निवेशकों की कुल संख्या |
| महाराष्ट्र |
20677109 |
| गुजरात |
10849247 |
| उत्तर प्रदेश |
8543050 |
| कर्नाटक |
5804079 |
| राजस्थान |
5630593 |
| तमिल नाडु |
5345675 |
| पश्चिम बंगाल |
5289374 |
| दिल्ली |
4866636 |
| आंध्र प्रदेश |
4663549 |
| मध्य प्रदेश |
4600250 |
निवेशकों की संख्या10 गुना बढ़ी
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक 14 सालों में इसके निवेशकों की संख्या 10 गुना बढ़ी है। निवेशकों की संख्या 2008 में एक करोड़ से बढ़कर 2022 में 10.08 करोड़ हो गई है। मणिपुर, मध्यप्रदेश, लक्ष्यद्वीप, ओड़ीसा, असम और अरुणांचल प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेशक बढ़े। यहां पर 100 से 285% की बढ़त देखी गई।
इन 5 राज्यों में सबसे तेजी से बढ़े निवेशक
| राज्य |
निवेशकों की संख्या में उछाल |
| असम |
285.84% |
| अरुणाचल प्रदेश |
122.65% |
| बिहार |
116.31% |
| मध्य प्रदेश |
109.05% |
| ओडिशा |
106.27% |
Latest Business News