1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ रुपये घटा, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ रुपये घटा, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

पिछले हफ्ते बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 2368.29 अंकों (2.91 प्रतिशत) की भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान, भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे बड़ी गिरावट

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट की वजह से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2,81,581.53 करोड़ रुपये घट गया। जबकि, बाकी की 2 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 18,210.38 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 2368.29 अंकों (2.91 प्रतिशत) की भयावह गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान, पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक- भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते नुकसान में रहने वाली सेंसेक्स की 8 कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के नाम शामिल हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे बड़ी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच, पिछले हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यूएशन में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 9,40,049.82 करोड़ रुपये पर आ गई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 46,552.3 करोड़ रुपये घटकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये रह गया। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में 45,629.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5,43,208.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 28,934.56 करोड़ रुपये घटकर 5,91,136.03 करोड़ रुपये पर आ गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के मार्केट कैप में दर्ज की गई बढ़ोतरी

इनके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 28,492.44 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,25,380.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 26,350.67 करोड़ रुपये घटकर 5,23,042.51 करोड़ रुपये हो गई और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,732.75 रुपये गिरकर 10,67,120.50 करोड़ रुपये हो गया। वहीं दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये हो गया और इंफोसिस का मार्केट कैप 3459.99 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 5,30,546.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Latest Business News