1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा

12 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया। इससे एक हफ्ते पहले भी बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 37,960.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई थी।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
Image Source : PTI बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,69,506.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड के बीच बजाज फाइनेंस लगातार दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा फायदे में रही। पिछले हफ्ते, बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स में 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को फायदा हुआ। वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।

बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

12 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया। इससे एक हफ्ते पहले भी बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 37,960.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई थी। इसके अलावा, इन्फोसिस का मार्केट कैप 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 27,741.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,429.34 करोड़ रुपये घटा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 10,644.91 करोड़ रुपये की तेजी आई और ये 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया। वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये पर आ गया।

Latest Business News