1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में 6 का बाजार पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ बढ़ा, इन कंपनियों ने दिया झटका

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में 6 का बाजार पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ बढ़ा, इन कंपनियों ने दिया झटका

भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने निवेशकों को नुकसान कराया।

Sensex - India TV Hindi
Image Source : FILE सेंसेक्स

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पाकिस्तान आतंकवादी द्वारा भारत पर किए गए हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। इससे बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। इसका असर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर हुआ। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में छह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1,18,626.24 करोड़ रुपये बढ़ गया। वहीं, चार में गिरावट दर्ज की गई। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसका असर सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में देखने को मिल सकता है। 

TCS के निवेशक सबसे फायदे में रहे 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे अधिक लाभ हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस और आईटीसी का मूल्यांकन बढ़ा। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,692.42 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 34,507.55 करोड़ रुपये जोड़े, और उसका मूल्यांकन 17,59,276.14 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 24,919.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,766.06 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 2,907.85 करोड़ रुपये बढ़कर 14,61,842.17 करोड़ रुपये हो गया।

इन 4 कंपनियों ने कराया नुकसान 

दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में कमी आई। पिछले हफ्ते, बीएसई सेंसेक्स 659.33 अंक या 0.83 प्रतिशत चढ़ा। एनएसई निफ्टी 187.7 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़ा। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 41,967.5 करोड़ रुपये घटकर 10,35,274.24 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,114.99 करोड़ रुपये घटकर 5,47,830.70 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी कमी हुई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर कायम 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

Latest Business News