1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT और फार्मा शेयरों में खरीदारी से हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

IT और फार्मा शेयरों में खरीदारी से हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर मार्केट

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.15 फीसदी या 123 अंक की बढ़त के साथ 82,515 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.15 फीसदी या 37 अंक की बढ़त के साथ 25,141 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 2995 शेयरों में से 1608 शेयर हरे निशान पर, 1304 शेयर लाल निशान पर और 83 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में दर्ज हुई। इससे इतर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआई, कोटक बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.26 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.50 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.09 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.25 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.59 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.04 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.81 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.26 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.15 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.07 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Latest Business News