1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, IT स्टॉक्स में भी दिखी खरीदारी

फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, IT स्टॉक्स में भी दिखी खरीदारी

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी जोमैटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, टाइटन, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के स्टॉक में दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर मार्केट

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.55 फीसदी या 443 अंक की बढ़त लेकर 81,442 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.53 फीसदी या 130 अंक की बढ़त लेकर 24,750 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 2973 शेयरों में से 1738 शेयर हरे निशान पर, 1144 शेयर लाल निशान पर और 91 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी जोमैटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा, आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, टाइटन, टेक महिंद्रा, एसबीआई, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के स्टॉक में दर्ज हुई। वहीं, टीसीएस, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज हुई।

रियल्टी और फार्मा स्टॉक्स उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो गुरुवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.81 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 1.31 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.26 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.59 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.75 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.03 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.09 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.06 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.38 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.80 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.06 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.91 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.26 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Latest Business News