1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर 11% तक उछल गया, जानें वजह और कितने पर आज हुआ बंद

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर 11% तक उछल गया, जानें वजह और कितने पर आज हुआ बंद

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को तीसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में, समेकित शुद्ध लाभ ₹623.87 करोड़ से 29.33% बढ़कर ₹807.04 करोड़ हो गया।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत कीमत मंगलवार को ₹1961.30 के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत कीमत मंगलवार को ₹1961.30 के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार निराशा के बीच बुधवार को इंट्राडे ट्रेड के दौरान मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर धमाल मचा गया। कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत तक उछल गया। बाजार में राहत ने भी शेयर को सपोर्ट किया। फरवरी 2025 में आज से पहले कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत से भी ज्यादा लुढ़क गया था। आज के कारोबार की बात करें तो शुरुआत में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत बीएसई पर ₹1948.55 पर खुली। यह पिछले सत्र के बंद भाव ₹1961.30 से थोड़ी कम है। कारोबार के आगे बढ़ने के दौरान बाद में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत में बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,177.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यानी इंट्राडे में 11% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

आज कितने पर बंद हुआ

बीएसई पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर बीते सत्र के मुकाबले 11.15 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार के आखिर में ₹2179.45 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई पर कंपनी का शेयर बुधवार को कारोबार के आखिर में 10.62 % की बढ़त के साथ 2,170 रुपये पर बंद हुआ।

जनवरी के आखिर में शेयर भाव ₹2,499

खबर के मुताबिक, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर की कीमत कीमत मंगलवार को ₹1961.30 के निचले स्तर पर पहुंच गई थी, जबकि जनवरी के आखिर में यह ₹2,499 थी। इसलिए फरवरी में शेयर बाजार में तेजी के साथ इसमें 20% से अधिक की गिरावट आई है। बाजार में आई कुछ राहत भरी तेजी से भी अब इस बढ़त को बल मिल रहा है।

समुद्री उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने पर जोर

दो महीने पहले मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और सरकारी स्वामित्व वाली BEML में समुद्री उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। BEML विशेष रूप से समुद्री अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त रणनीतिक उपकरणों के डिजाइन और निर्माण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। MDL BEML की शोध टीम को समर्पित सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे नई टेक्नोलॉजी और सिस्टम के विकास, परीक्षण और सत्यापन में सुविधा होगी।

Latest Business News