1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. MTNL में लगा 20% का अपर सर्किट, इस टेलीकॉम शेयर में जबरदस्त उछाल की क्या है वजह?

MTNL में लगा 20% का अपर सर्किट, इस टेलीकॉम शेयर में जबरदस्त उछाल की क्या है वजह?

MTNL share : टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल का शेयर आज बुधवार को 20 फीसदी उछल गया। मंगलवार को भी इसमें 6 फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी।

एमटीएनएल- India TV Hindi
Image Source : FILE एमटीएनएल

MTNL share price : महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड यानी एमटीएनएल के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान इस शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। मंगलवार को भी यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को यह शेयर 20 फीसदी की जबरदस्त उछाल के साथ 57.16 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर यह शेयर 17.67 फीसदी की बढ़त के साथ 56.06 रुपये पर बंद हुआ है।

क्या है तेजी की वजह

इस तरह सिर्फ 2 कारोबारी सत्र में यह शेयर करीब 28 फीसदी चढ़ चुका है। इस शेयर में एसेट मोनेटाइजेशन की खबर के चलते मोमेंटम देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपम सचिव अरुणीश चावला ने एमटीएनएल और बीएसएनएल के एसेट को मोनेटाइज करने में मदद के सरकार के कमिटमेंट को दोहराया है। इस कदम का उद्देश्य वैल्यू अनलॉक करना, लायबिलिटीज को खत्म करना और इस सेक्टर को पुनर्जीवित करना है। इस खबर ने इस सरकारी टेलीकॉम शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी को बढ़ा दिया है। कंपनी के पास मुंबई और दिल्ली में काफी एसेट्स हैं।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

प्रोफिटमार्ट सिक्योरिटी के अविनाश गोरक्षकर के अनुसार, कंपनी के लिए ठोस विनिवेश प्रस्ताव अभी भी नहीं आया है। उन्होंने निवेशकों को ऐसे डेवलपमेंट के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शेयर में मौजूदा उछाल सेंटीमेंटल है, क्योंकि वित्त मंत्री ने बजट 2025 में ऐसे किसी कदम का उल्लेख नहीं किया है।

टेक्निकल चार्ट्स

एमटीएनएल का शेयर अपने 200 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 48.20 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसने पिछले साल 20 मार्च को ₹31.24 का 52-सप्ताह का निचला स्तर छूने के बाद 29 जुलाई को ₹101.88 का 52 वीक हाई लेवल बनाया था।

Latest Business News