Stock Split: अगर आप स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर देने वाली कंपनियों की खोज में रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शुक्रा फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इससे कंपनी का शेयर 10 टुकड़ों में बंट जाएगा। इससे कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये रह जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा भी कर दी है। शुक्रा फार्मास्युटिकल्स ने पिछले 2 साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
क्या है रिकॉर्ड डेट?
शुक्रा फार्मास्युटिकल्स के स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च है। कंपनी ने शेयर बाजारों की दी जानकारी में इसके बारे में बताया है। कंपनी ने एक साल पहले ही अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिये थे। कंपनी ने एक शेयर पर 3 बोनस शेयर दिये थे। पिछले साथ सितंबर महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
2 साल में 1900% रिटर्न
शुक्रा फार्मास्युटिकल्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 2 फीसदी चढ़कर 245.80 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में यह शेयर 238 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। एक साल में इस शेयर ने 226 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 2 साल में इस शेयर ने 1900 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है। इस शेयर का 3 साल का रिटर्न 7000 फीसदी रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई 271.50 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 57.52 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1076 करोड़ रुपये है।
Latest Business News