1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Bonus Share: हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी ये कंपनी, बोर्ड ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

Bonus Share: हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी ये कंपनी, बोर्ड ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

नेस्ले इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोनस शेयर जारी करने की घोषणा पर आखिरी फैसला नेस्ले इंडिया की आगामी EGM में कंपनी के सदस्यों द्वारा लिया जाएगा।

nestle india, nestle india share price, nestle india bonus share, nestle india bonus share record da- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नेस्ले इंडिया ने बोनस शेयर के लिए अभी नहीं किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

स्विटजरलैंड की मशहूर फूड कंपनी नेस्ले की सब्सिडरी कंपनी नेस्ले इंडिया ने गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बेहद अहम और बड़ी जानकारी साझा की। नेस्ले इंडिया ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि शेयरहोल्डरों को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये की फेस वैल्यू वाला बोनस शेयर जारी किया जाएगा। बताते चलें कि कंपनी ने 19 जून को घोषणा की थी कि कंपनी का बोर्ड शेयरहोल्डरों के लिए बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा।

नेस्ले इंडिया ने बोनस शेयर के लिए अभी नहीं किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

नेस्ले इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोनस शेयर जारी करने की घोषणा पर आखिरी फैसला नेस्ले इंडिया की आगामी EGM में कंपनी के सदस्यों द्वारा लिया जाएगा। बताते चलें कि कंपनी की ईजीएम (असाधारण आम बैठक) अगले महीने 24 जुलाई को होनी है। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए फिलहाल रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि रिकॉर्ड डेट का ऐलान बाद में किया जाएगा। बताते चलें कि साल 1996 के बाद ये पहला मौका है जब कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है।

बोनस शेयर की घोषणा के बाद कैसी है शेयरों की चाल

गुरुवार को दोपहर 12:34 बजे नेस्ले इंडिया के शेयर बीएसई पर 3.90 रुपये (0.16%) की मामूली बढ़त के साथ 2408.35 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2404.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 2444.65 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे। नेस्ले इंडिया के शेयरों का 52 वीक हाई 2777 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 2115 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, फूड प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,32,458.29 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News