A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NSE ने किया मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख का ऐलान, जानें कब शुरू होगा कारोबार

NSE ने किया मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख का ऐलान, जानें कब शुरू होगा कारोबार

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन एक नए संवत (विक्रम संवत 2082) का भी प्रतीक है, जो दीपावली से शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय के दौरान कारोबार करने से निवेशकों के लिए समृद्धि और वित्तीय वृद्धि होती है।

Muhurat trading, Muhurat trading 2025, Muhurat trading date, Muhurat trading date 2025, Muhurat trad- India TV Hindi
Image Source : PTI 21 अक्टूबर को 01.30 बजे शुरू होगा प्री-ओपनिंग सेशन

Muhurat trading 2025 Date and Time: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख एक्सचेंज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने सोमवार को इस साल होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है। एनएसई ने कहा कि वे इस साल दीपावली के त्योहार पर मंगलवार, 21 अक्टूबर को एक स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करेंगे। शेयर बाजार एक्सचेंज ने एक सर्कुलर में कहा कि ये प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सेशन 1 घंटे तक चलेगा, जो दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा और 2:45 बजे खत्म हो जाएगा। बताते चलें कि पिछले साल 2024 में मुहूर्त ट्रे़डिंग सेशन शाम 6.00 बजे से 7.00 बजे तक आयोजित किया गया था। 

21 अक्टूबर को 01.30 बजे शुरू होगा प्री-ओपनिंग सेशन

ये नया ट्रेडिंग सेशन एक नए संवत (विक्रम संवत 2082) का भी प्रतीक है, जो दीपावली से शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय के दौरान कारोबार करने से निवेशकों के लिए समृद्धि और वित्तीय वृद्धि होती है। बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार में चली आ रही परंपरा के अनुसार, दीपावली के दिन बंद रहते हैं। हालांकि, इस खास मौके पर बाजार एक घंटे के लिए खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए खुलते हैं। एनएसई ने अपने सर्कुलर में बताया कि मंगलवार, 21 अक्टूबर को बाजार में कैपिटल मार्केट (इक्विटी) के तहत 01.30 बजे प्री-ओपनिंग होगी और 01.45 बजे सामान कारोबार शुरू हो जाएगा और 02.45 बजे तक चलेगा। 

करेंसी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर एंड ऑप्शन में कब शुरू होगा कारोबार

मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि दीपावली नए बिजनेस शुरू करने के लिए एक शुभ अवसर माना जाता है और कई निवेशकों का मानना ​​है कि मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में हिस्सा लेने से पूरे साल समृद्धि आती है। बताते चलें कि मंगलवार, 21 अक्टूबर को कैपिटल मार्केट (इक्विटी) के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर एंड ऑप्शन और इमर्ज मार्केट भी दोपहर 01.45 बजे से लेकर 02.45 बजे तक खुलेंगे और इस 1 घंटे के दौरान कारोबारी सामान्य दिनों की तरह कारोबार कर सकेंगे। बताते चलें कि एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंज मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक ही समय को चुनते हैं। लिहाजा, बीएसई पर भी इसी दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा।

Latest Business News