1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex के इन 10 हैवीवेट स्टॉक्स में से 8 ने निवेशकों को कराया भारी नुकसान, रिलायंस और बजाज ने दिया सहारा

Sensex के इन 10 हैवीवेट स्टॉक्स में से 8 ने निवेशकों को कराया भारी नुकसान, रिलायंस और बजाज ने दिया सहारा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपये बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपये रही। इसके चलते इन दो स्टॉक्स के निवेशकों को फायदा हुआ।

Share Market - India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर बाजार

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर नए दिन में निवेशकों को निराशा हाथ लग रही है। बाजार में बड़ी बिकवाली से निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए हैं। इस गिरावट में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां भी अछूती नहीं है। उनमें भी बड़ी गिरावट है। आपको बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,65,784.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में मंदड़िया रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 628.15 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.35 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 

एयरटेल, HDFC ने भी दिया झटका

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपये घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9,34,223.77 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,235.45 करोड़ रुपये घटकर 8,70,579.68 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,962.62 करोड़ रुपये घटकर 5,26,684.38 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7,53,700.15 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 11,949.42 करोड़ रुपये घटकर 5,01,750.43 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 2,555.53 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,94,152.82 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 401.61 करोड़ रुपये घटकर 6,43,955.96 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस और बजाज ने कराया मुनाफा

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपये बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपये रही। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा। 

Latest Business News