1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 165 रुपये का बंपर डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

1 शेयर पर 165 रुपये का बंपर डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

बुधवार, 25 जून को सुबह 11.15 बजे फाइजर लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 20.70 रुपये (0.37%) की बढ़त के साथ 5579.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Pfizer limited, Pfizer limited share price, Pfizer limited dividend, Pfizer limited dividend record - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जुलाई में इस तारीख को एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर

Pfizer Dividend: दिग्गज फार्मा कंपनी फाइजर लिमिटेड अपने शेयरहोल्डरों को वित्त वर्ष 2024 25 के लिए हर एक शेयर पर 165 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर की सब्सिडरी कंपनी फाइजर लिमिटेड निवेशकों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर कुल 135 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी के मुताबिक, 135 रुपये के डिविडेंड में 35 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 130 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। फाइजर लिमिटेड ने 165 रुपये के डिविडेंड के भुगतान के लिए पहले ही रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया था।

जुलाई में इस तारीख को एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर

कंपनी की एक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, फाइजर लिमिटेड ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 9 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। 9 जुलाई को कंपनी के शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए शेयरों पर डिविडेंड नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ लेना है तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। फाइजर लिमिटेड के मामले में मंगलवार, 8 जुलाई तक खरीदे गए शेयरों पर ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

कंपनी के शेयरों का क्या चल रहा है भाव

बुधवार, 25 जून को सुबह 11.15 बजे फाइजर लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 20.70 रुपये (0.37%) की बढ़त के साथ 5579.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर 5562.10 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 5634.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बताते चलें कि फाइजर लिमिटेड के शेयरों का 52 वीक लो 3742.90 रुपये और 52 वीक हाई 6,452.85 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, इस फार्मा कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 25,595.86 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News