A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कतर होल्डिंग ने ₹643 करोड़ में बेचे अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 48,05,974 शेयर, जानें किस भाव पर डील, किसने खरीदी हिस्सेदारी

कतर होल्डिंग ने ₹643 करोड़ में बेचे अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 48,05,974 शेयर, जानें किस भाव पर डील, किसने खरीदी हिस्सेदारी

शुक्रवार को बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 28.10 रुपये यानी 2.10 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1368.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Adani Energy Solutions, Adani Energy Solutions share price, Qatar Holding, Qatar Holding llc, qatar - India TV Hindi
Image Source : ADANI ENERGY SOLUTIONS अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी से जुड़ी कतर होल्डिंग एलएलसी ने खुले बाजार में सौदे के जरिए अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 48.05 लाख शेयर 643 करोड़ रुपये में बेच दिए। बिड़ला म्यूचुअल फंड ने कतर होल्डिंग एलएलसी ने अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर खरीदे हैं। बीएसई पर थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कतर होल्डिंग एलएलसी ने शुक्रवार को 48,05,974 शेयरों को 1,339 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा। ये कंपनी में 0.40 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस दौरान, बिड़ला म्यूचुअल फंड ने इतने ही शेयर उसी कीमत पर खरीद लिए। इस सौदे के बाद, बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 2.10 प्रतिशत बढ़कर 1,368 रुपये पर बंद हुआ।

शुक्रवार को कैसा रहा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों का कारोबार

शुक्रवार को बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 28.10 रुपये यानी 2.10 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1368.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। शुक्रवार को अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 1360.65 रुपये के भाव पर खुले थे। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1392.30 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1360.65 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। बताते चलें कि अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर अपने 52 वीक हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1463.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 745.45 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, अडाणी ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,64,335.47 करोड़ रुपये है।

क्या काम करती है अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) एक बहुआयामी संगठन है, जिसकी ऊर्जा क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं- पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग समाधान में मौजूदगी है। AESL देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी भारत के 16 राज्यों में मौजूदगी है और इसका कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 26,600 ckm से ज्यादा है और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 93,200 MVA है। अपने डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस मुंबई और मुंद्रा SEZ के औद्योगिक केंद्र में 1.2 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है।

Latest Business News