A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस के निवेशकों के ₹46,078.30 करोड़ स्वाहा, देश की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों को ₹1.54 लाख करोड़ का नुकसान

रिलायंस के निवेशकों के ₹46,078.30 करोड़ स्वाहा, देश की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों को ₹1.54 लाख करोड़ का नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस के मार्केट कैप में 46,078.30 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले हफ्ते बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 639.61 अंकों यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि, एनएसई के निफ्टी में भी 171.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला।

रिलायंस के निवेशकों के 46,078.30 करोड़ रुपये डूबे

पिछले हफ्ते, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस के मार्केट कैप में 46,078.30 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इससे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के 46,078.30 करोड़ रुपये डूब गए। रिलायंस का मार्केट कैप घटकर अब 17,87,039.40 करोड़ रुपये रह गया है। 

एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन में 33,333.06 करोड़ रुपये की गिरावट

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 33,333.06 करोड़ रुपये घटकर 11,46,641.84 लाख करोड़ रुपये पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू भी 25,408.96 करोड़ रुपये कम होकर 11,14,886.53 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस की वैल्यूएशन 22,920.58 करोड़ रुपये घटकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 13,169.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये 5,04,210.54 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप भी 7,253.24 करोड़ रुपये घटकर 5,63,262.33 करोड़ रुपये रह गया और आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यूएशन भी 6,311.41 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,00,589.91 करोड़ रुपये पर आ गई।

लार्सन एंड टुब्रो की मार्केट वैल्यू 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़ी

वहीं दूसरी तरफ, लार्सन एंड टुब्रो की मार्केट वैल्यू पिछले हफ्ते 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,836.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 13,753.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,89,831.54 रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत भी 6,040.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,20,484.06 करोड़ रुपये हो गई।

Latest Business News