1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस के ₹39,718 करोड़ डूबे, देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप ₹1.25 लाख करोड़ घटा

रिलायंस के ₹39,718 करोड़ डूबे, देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप ₹1.25 लाख करोड़ घटा

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। ये लगातार दूसरा हफ्ता था, जब रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
Image Source : AFP रिलायंस के निवेशकों के 39,718 करोड़ रुपये डूबे

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये घट गया। जबकि, बाकी की 3 कंपनियों के मार्केट कैप में 21,278.42 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 532.40 अंकों (0.71 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एनएसई का निफ्टी 181.05 अंक (0.76 प्रतिशत) टूटकर बंद हुआ था।

रिलायंस को लगातार दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। ये लगातार दूसरा हफ्ता था, जब रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस के अलावा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में इजाफा हुआ।

रिलायंस के निवेशकों के 39,718 करोड़ रुपये डूबे

इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 39,718 करोड़ रुपये घटकर 17,47,321.40 करोड़ रुपये रह गया। यानी, रिलायंस के निवेशकों की संपत्ति पिछले हफ्ते 17,47,321.40 करोड़ रुपये कम हो गई। बताते चलें कि पिछले हफ्ते रिलायंस के मार्केट कैप में 46,078.30 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। मिडिल-ईस्ट में शुरू हुए तनाव के बाद बाजार में जारी गिरावट के बीच रिलायंस के मार्केट कैप में लाखों करोड़ रुपये की गिरावट देखी जा चुकी है। रिलांयस के मार्केट कैप में जारी गिरावट से कंपनी के निवेशकों की संपत्ति भी लगातार कम होती जा रही है।

टीसीएस के मार्केट कैप में 20,134.66 करोड़ रुपये की गिरावट

इसके अलावा, टीसीएस की वैल्यूएशन 20,134.66 करोड़ रुपये घटकर 7,95,346.09 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू 18,736.04 करोड़ रुपये घटकर 10,96,150.49 करोड़ रुपये पर आ गई। एलएंडटी का मार्केट कैप 16,880.20 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,43,956.44 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एलआईसी का मार्केट कैप 14,610.74 करोड़ रुपये घटकर 5,05,873.32 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू 9,681.36 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,53,580.97 रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 5,909.23 करोड़ रुपये घटकर 4,98,301.31 करोड़ रुपये पर आ गई।

एसबीआई की वैल्यूएशन में 12,692 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी 

वहीं दूसरी ओर, एसबीआई का मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपये बढ़कर 9,02,523.63 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू 4,484.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,05,074.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और एचडीएफसी बैंक की वैल्यूएशन 4,101.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,50,743.31 करोड़ रुपये हो गई।

Latest Business News