Stock Market Highlights 4 August, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, बाजार ने आज अच्छी-खासी बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 210.08 अंकों (0.27%) की गिरावट के साथ 78,428.95 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 159.40 अंकों (0.64 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 24,614.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 493.94 अंकों की शानदार तेजी के साथ खुला था और निफ्टी ने 70.40 अंकों के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया था।
निफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनी के शेयर ही बढ़त के साथ हुए बंद
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और टीसीएस का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 35 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और ओएनजीसी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज बजाज फाइनेंस के शेयर 1.06 प्रतिशत, बीईएल 0.94 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.51 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.28 प्रतिशत, एटरनल 0.26 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.06 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.05 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।
एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक समेत इन शेयरों में गिरावट
वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एनटीपीसी के शेयर 1.63 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.22 प्रतिशत, इंडिगो 1.09 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.53 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.43 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.35 प्रतिशत, एसबीआई 0.13 प्रतिशत, आईटीसी 0.10 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड
Latest Business News