1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस, टीसीएस, एयरटेल के निवेशकों ने की तगड़ी कमाई, पिछले हफ्ते इन कंपनियों ने डुबोया पैसा

रिलायंस, टीसीएस, एयरटेल के निवेशकों ने की तगड़ी कमाई, पिछले हफ्ते इन कंपनियों ने डुबोया पैसा

एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में गिरावट आई और इनके शेयरहोल्डरों के पोर्टफोलियो की वैल्यू भी घट गई।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
Image Source : PTI रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 48,107.94 करोड़ रुपये बढ़ा

Sensex Top 10 Companies Market Cap: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,72,148.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते, बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 709.19 अंक (0.87 प्रतिशत) चढ़ा था। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई, नतीजन इनमें पैसा लगाने वाले निवेशकों को अच्छी कमाई हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 48,107.94 करोड़ रुपये बढ़ा

वहीं दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में गिरावट आई और इनके शेयरहोल्डरों के पोर्टफोलियो की वैल्यू भी घट गई। पिछले हफ्ते, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 48,107.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये 19,07,131.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 34,280.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,17,672.30 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 33,899.02 करोड़ रुपये बढ़कर 11,02,159.94 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 20,413.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,55,961.39 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को भारी नुकसान

इनके अलावा इंफोसिस का मार्केट कैप 16,693.93 करोड़ रुपये बढ़कर 6,18,004.12 करोड़ रुपये, टीसीएस का मार्केट कैप 11,487.42 करोड़ रुपये बढ़कर 11,04,837.29 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,443.84 करोड़ रुपये बढ़कर 10,25,426.19 करोड़ रुपये, एलआईसी का मार्केट कैप 822.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,703.42 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 20,040.7 करोड़ रुपये घटकर 15,08,346.39 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 9784.46 करोड़ रुपये घटकर 7,53,310.70 करोड़ रुपये रह गया।

Latest Business News