1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 346 और निफ्टी 121 अंक टूटा, इन शेयरों में बड़ा नुकसान

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 346 और निफ्टी 121 अंक टूटा, इन शेयरों में बड़ा नुकसान

गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

bse, nse, share market, stock market, nifty 50, nifty, sensex, maruti suzuki, tata steel, bajaj fina- India TV Hindi
Image Source : PTI गुरुवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन दर्ज की गई गिरावट

Share Market Closing 10 July, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंकों (0.41%) की गिरावट के साथ 83,190.28 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 120.85 अंकों (0.47%) के नुकसान के साथ 25,355.25 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। बताते चलें कि आज शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और ये लाल निशान में आ गया।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 38 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का आज कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 1.01 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.69, बजाज फिनसर्व 0.66, टाटा मोटर्स 0.41, टीसीएस 0.38, ट्रेंट 0.24 और एक्सिस बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी तरफ एशियन पेंट्स के शेयर 1.92 प्रतिशत, बीईएल 1.05, टेक महिंद्रा 0.94, इंफोसिस 0.82, एटरनल 0.79, एचसीएल टेक 0.74, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.67, आईटीसी 0.66, एनटीपीसी 0.64, आईसीआईसीआई बैंक 0.63, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.60, कोटक महिंद्रा बैंक 0.55, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51, एचडीएफसी बैंक 0.43, टाइटन 0.43, एसबीआई 0.36, सनफार्मा 0.21, पावरग्रिड 0.20, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.12, एलएंडटी 0.11 और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News