1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 690 और निफ्टी 205 अंक टूटा, इन शेयरों ने कराया बड़ा नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 690 और निफ्टी 205 अंक टूटा, इन शेयरों ने कराया बड़ा नुकसान

आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, hindustan unilver, axis bank, sunphar- India TV Hindi
Image Source : PTI शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए बाजार

Share Market Closing 11 July, 2025: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 689.81 अंकों (0.83%) की गिरावट के साथ 82,500.47 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 205.40 अंकों (0.81%) के नुकसान के साथ 25,149.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। हफ्ते के आखिरी दिन बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार बंद किया। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 4.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एक्सिस बैंक, सनफार्मा समेत ये शेयर हरे निशान में बंद हुए

सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए, उनमें एक्सिस बैंक (0.79 प्रतिशत), सनफार्मा (0.56 प्रतिशत), एनटीपीसी (0.37 प्रतिशत), एटरनल (0.19 प्रतिशत), एसबीआई (0.06 प्रतिशत) और आईटीसी (0.04 प्रतिशत) के नाम शामिल हैं।

महिंद्रा, एयरटेल समेत इन शेयरों में बड़ा नुकसान

वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.75 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.20 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.00 प्रतिशत, टाइटन 1.73 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.58 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.47 प्रतिशत,  बजाज फाइनेंस 1.46 प्रतिशत, ट्रेंट 1.40 प्रतिशत, इंफोसिस 1.35 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.11 प्रतिशत, बीईएल 1.03 प्रतिशत, एलएंडटी 0.95 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.81 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.50 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.47 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.46 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.17 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News