A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने की अच्छी रिकवरी, सेंसेक्स 336 और निफ्टी 121 अंकों की बढ़त के साथ बंद

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने की अच्छी रिकवरी, सेंसेक्स 336 और निफ्टी 121 अंकों की बढ़त के साथ बंद

आज कारोबार के दौरान, बाजार काफी लंबे समय तक लाल निशान में कारोबार कर रहा था। हालांकि, एक बार लिवाली हावी होने के बाद बाजार लगातार रिकवरी मोड में कायम रहा।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, bel, adani por- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 11 November, 2025: पिछले हफ्ते लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 335.97 अंकों (0.40%) की बढ़त के साथ 83,871.32 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 120.60 अंकों (0.47 प्रतिशत) की तेजी के साथ 25,694.95 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज कारोबार के दौरान, बाजार काफी लंबे समय तक लाल निशान में कारोबार कर रहा था। हालांकि, एक बार लिवाली हावी होने के बाद बाजार लगातार रिकवरी मोड में कायम रहा। कल सोमवार को भी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

83,124.03 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा था सेंसेक्स

मंगलवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 83,124.03 अंकों के इंट्राडे लो से लेकर 83,936.47 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि इसने 83,671.52 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की थी। इसी तरह, आज निफ्टी 50 ने भी कारोबार के दौरान 25,449.25 अंकों के इंट्राडे लो से लेकर 25,715.80 अंकों के इंट्राडे हाई तक का सफर तय किया। निफ्टी 50 ने आज 25,617.00 अंकों पर कारोबार शुरू किया था।

बजाज फाइनेंस के शेयरों में भारी-भरकम गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.40 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.78 प्रतिशत, एटरनल 1.53 प्रतिशत, इंफोसिस 1.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.06 प्रतिशत, सन फार्मा 1.01 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 प्रतिशत, एलएंडटी 0.88 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.82 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.79 प्रतिशत, ट्रेंट 0.79 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.75 प्रतिशत, टीसीएस 0.74 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.70 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.41 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.39 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.31 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.31 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज 6.26 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में 0.75, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.30, पावरग्रिड में 0.22 और टाटा स्टील के शेयरों में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Latest Business News