1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने ली राहत, सेंसेक्स 302 और निफ्टी 107 अंक चढ़ा

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने ली राहत, सेंसेक्स 302 और निफ्टी 107 अंक चढ़ा

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंकों (0.36%) की तेजी के साथ 83,878.17 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, tata steel, asian paints, trent, sbi, ultratech cement, tcs, hind- India TV Hindi
Image Source : PTI लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 12 January, 2026: शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज आखिरकार थम गया। घरेलू शेयर बाजार ने आज बढ़त के साथ कारोबार बंद किया, जबकि सुबह इसने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंकों (0.36%) की तेजी के साथ 83,878.17 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 106.95 अंकों (0.42 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,790.25 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते सभी 5 सत्रों में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

टाटा स्टील के शेयरों में रैली का दौर जारी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप के टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनी के शेयरों का आज कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 2.54 प्रतिशत, ट्रेंट 2.05 प्रतिशत, एसबीआई 1.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.36 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.14 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.87 प्रतिशत, टीसीएस 0.86 प्रतिशत, टाइटन 0.68 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.65 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.54 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39 प्रतिशत, आईटीसी 0.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.37 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, एटरनल 0.30 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.24 प्रतिशत, इंडिगो 0.19 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 0.93 प्रतिशत, बीईएल 0.29 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.22 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयरों में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Latest Business News