1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 595 और निफ्टी 181 अंकों की बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में जोरदार तेजी, इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स 595 और निफ्टी 181 अंकों की बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में जोरदार तेजी, इन शेयरों में गिरावट

आज खासतौर पर आईटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद उसकी दूसरी कंपनी- टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर भी आज बाजार में लिस्ट हो गए।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market, tmpv, tmcv, tata motors, tech mahindr- India TV Hindi
Image Source : PTI बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 12 November, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंकों (0.71%) की बढ़त के साथ 84,466.51 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 180.85 अंकों (0.70 प्रतिशत) की तेजी के साथ 25,875.80 अंकों पर बंद हुआ। आज खासतौर पर आईटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद उसकी दूसरी कंपनी- टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर भी आज बाजार में लिस्ट हो गए। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में लगातार तीन दिन गिरावट दर्ज की गई थी।

एशियन पेंट्स के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी

बुधवार को हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 6.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 3.34 प्रतिशत, टीसीएस 2.73 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.14 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.54 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.52 प्रतिशत, इंफोसिस 1.36 प्रतिशत, ट्रेंट 1.34 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.19 प्रतिशत, एटरनल 1.03 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.78 प्रतिशत, सनफार्मा 0.81 प्रतिशत, टाइटन 0.67 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.65 प्रतिशत, एसबीआई 0.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.14 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.07 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

बुधवार को लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 1.28 प्रतिशत, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स 0.79 प्रतिशत, बीईएल 0.64, कोटक महिंद्रा बैंक 0.29 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.26 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.23 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News