1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 247 और निफ्टी 68 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में बड़ा नुकसान

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 247 और निफ्टी 68 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में बड़ा नुकसान

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, share market, stock market, nifty 50, nifty, sensex, eternal, titan, mahindra and mahindra- India TV Hindi
Image Source : PTI सोमवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई

Share Market Closing 14 July, 2025: घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 247.01 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 82,253.46 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 67.55 अंकों (0.27%) के नुकसान के साथ 25,082.30 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को मुख्य रूप से आईटी और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 10 शेयर ही हरे निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टाइटन, महिंद्रा सहित इन शेयरों में दिखी बढ़त

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 1.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, सनफार्मा 0.54 प्रतिशत, आईटीसी 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.23 प्रतिशत, एसबीआई 0.10 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद होने वाली सेंसेक्स की कंपनियों के नाम

वहीं दूसरी ओर, आज लाल निशान में बंद होने वाली कंपनियों की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 1.54 प्रतिशत, इंफोसिस 1.53 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.41 प्रतिशत, टीसीएस 1.29 प्रतिशत, एलएंडटी 1.25 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.04 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.77 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.76 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.69 प्रतिशत, ट्रेंट 0.68 प्रतिशत, बीईएल 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.36 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.13 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.03 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 0.02 प्रतिशत शामिल हैं।

Latest Business News