1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 375 और निफ्टी 101 अंक टूटा, इन स्टॉक्स ने कराया भारी नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 375 और निफ्टी 101 अंक टूटा, इन स्टॉक्स ने कराया भारी नुकसान

आज स्टॉक मार्केट के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों के ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata steel, mahindra and mahindra, tr- India TV Hindi
Image Source : PTI दो दिन की बढ़त के बाद आज फिर गिरावट में बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 17 July, 2025: दो दिन की बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 375.24 अंकों (0.45%) की गिरावट के साथ 82,259.24 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 100.60 अंकों (0.40%) के नुकसान के साथ 25,111.45 अंकों पर बंद हुआ। आज स्टॉक मार्केट के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों के ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए। बताते चलें कि बुधवार को सेंसेक्स 63.57 अंकों (0.08%) की मामूली बढ़त के साथ 82,634.48 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 16.25 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 25,212.05 अंकों पर बंद हुआ था।

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए टेक महिंद्रा के शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ट्रेंट, टाइटन समेत इन शेयरों में दर्ज की गई बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज ट्रेंट के शेयर 0.68 प्रतिशत, टाइटन 0.45, टाटा मोटर्स 0.41, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30, बजाज फाइनेंस 0.24 और सनफार्मा के शेयर 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। 

इंफोसिस, एचसीएल के साथ गिरावट में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी तरफ, इंफोसिस के शेयर 1.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.20, एटरनल 0.97, एलएंडटी 0.78, टीसीएस 0.74, एक्सिस बैंक 0.68, बजाज फिनसर्व 0.60, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.58, मारुति सुजुकी 0.54, बीईएल 0.52, एचडीएफसी बैंक 0.48, एशियन पेंट्स 0.47, आईसीआईसीआई बैंक 0.42, भारती एयरटेल 0.41, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36, एसबीआई 0.35, अडाणी पोर्ट्स 0.30, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.30, आईटीसी 0.15, पावरग्रिड 0.15, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.04 और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News