1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने गिरावट के साथ बंद किया कारोबार, इन शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

शेयर बाजार ने गिरावट के साथ बंद किया कारोबार, इन शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार समेटा था। कल सेंसेक्स 677.55 अंकों की बढ़त के साथ 81,796.15 अंकों पर और निफ्टी 227.90 अंकों की तेजी के साथ 24,946.50 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tech mahindra, asian paints, infosys,- India TV Hindi
Image Source : PTI मंगलवार को बाजार में हावी रही बिकवाली

Share Market Closing 17 June, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 212.85 अंकों (0.26%) की गिरावट के साथ 81,583.30 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 93.10 अंकों (0.37%) के नुकसान के साथ 24,853.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार समेटा था। कल सेंसेक्स 677.55 अंकों की बढ़त के साथ 81,796.15 अंकों पर और निफ्टी 227.90 अंकों की तेजी के साथ 24,946.50 अंकों पर बंद हुआ था।

सनफार्मा के शेयरों में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि सनफार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 0.93 प्रतिशत, इंफोसिस 0.92, मारुति सुजुकी 0.60, एनटीपीसी 0.48, टीसीएस 0.46, एचसीएल टेक 0.40, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 और पावरग्रिड के शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, आज एटरनल के शेयर 1.92%, टाटा मोटर्स 1.70%, बजाज फाइनेंस 1.58%, इंडसइंड बैंक 1.40%, बजाज फिनसर्व 1.28%, नेस्ले इंडिया 1.28%, टाटा स्टील 0.97%, टाइटन 0.88%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.87%, अडाणी पोर्ट्स 0.62%, रिलायंस 0.50%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45%, भारती एयरटेल 0.40%, एक्सिस बैंक 0.37%, एचडीएफसी बैंक 0.28%, आईसीआईसीआई बैंक 0.20%, लार्सन एंड टुब्रो 0.18%, आईटीसी 0.12%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.11% और एसबीआई के शेयर 0.08% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News